Contact for Advertisement 9650503773

उत्तर प्रदेश: कन्या विवाह पर ट्रस्ट का सहयोग, जरूरतमंद परिवार को मिला गृहस्थी का सामान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jayprakash , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 21/04/2026 04:36:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jayprakash ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 21/04/2026 04:36:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खुर्जा बुलंदशहर 21 अप्रैल, अहीर पाड़ा स्थित धनी गिरी मंदिर के समीप आयु. सन्नू, सुपुत्री श्री देव कुमार के शुभ विवाह के अवसर पर हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक जरूरतमंद परिवार को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया गया।

विस्तार

इस सहयोग से परिवार के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा नवदंपति के नए जीवन की शुरुआत को एक मजबूत आधार मिला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री डी.सी. गुप्ता ने बताया कि संस्था समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों को गृहस्थी का आवश्यक सामान उपलब्ध कराकर उनका सहयोग करती है। साथ ही, संस्था द्वारा वर्ष में एक बार निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का भी आयोजन किया जाता है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को राहत मिल सके। कार्यक्रम में सोनपाल सिंह चौहान, डी.सी. गुप्ता, एडवोकेट ममता अग्रवाल, बाबा जयप्रकाश सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।