Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सांसद धर्मबीर सिंह ने प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण पर दिया जोर, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: , हरियाणा  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/10/2026 04:28:57 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/10/2026 04:28:57 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: लोहारू भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने रविवार, 11 अक्टूबर को लोहारू स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

विस्तार

हरियाणा: लोहारू भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने रविवार, 11 अक्टूबर को लोहारू स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद ने प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, पराली प्रबंधन और सामाजिक एकता के महत्व पर भी चर्चा की। सांसद धर्मबीर सिंह ने किसानों से रासायनिक खादों के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिसका असर इंसानों के स्वास्थ्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं पर भी पड़ता है।

जल संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पानी के प्राकृतिक स्रोतों को बचाना समय की जरूरत है। उन्होंने किसानों से ड्रिप इरिगेशन जैसी सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों को अपनाने की अपील की और बताया कि सरकार इस तरह की तकनीकों के लिए सब्सिडी भी उपलब्ध करा रही है। पराली प्रबंधन के संबंध में सांसद ने किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति के साथ उसमें मौजूद लाभकारी जीव भी प्रभावित होते हैं। इसके अलावा उन्होंने गांवों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए उपलब्ध कराई गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उचित उपयोग करने के निर्देश दिए।

सामाजिक बदलावों पर चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि हाईवे और रेलवे कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में विकास के साथ परिवार और समाज की एकता को भी मजबूत बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए लोगों से आपसी भाईचारे और पारिवारिक संबंधों को प्राथमिकता देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सांसद का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार, भाजपा नेता कमलेश भोड़ूका, विजय शेखावत, चुन्नीलाल स्वामी, संजय जांगड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News