Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गंगा में नहाते समय 32 वर्षीय किसान डूबकर हुआ लापता, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/10/2026 04:20:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/10/2026 04:20:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शहर के पोस्ता घाट पर शुक्रवार शाम गंगा में नहाते समय 32 वर्षीय किसान राकेश कुमार डूबकर लापता हो गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शहर के पोस्ता घाट पर शुक्रवार शाम गंगा में नहाते समय 32 वर्षीय किसान राकेश कुमार डूबकर लापता हो गए। वह अपने बड़े भाई की सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने गाजीपुर आए थे। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन उनकी तलाश को लेकर चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार, मरदह थाना क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी राकेश कुमार शुक्रवार को अपने बड़े भाई राजेश की सास एकमी देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। शाम करीब चार बजे वह अपने जीजा जयप्रकाश भारती के साथ पोस्ता घाट पर गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान दोनों पानी के तेज बहाव और भंवर में फंस गए। घाट पर मौजूद एक व्यक्ति ने जयप्रकाश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि राकेश गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए।

राकेश के गंगा में डूबने की सूचना मिलने पर उनके पिता अलगू राम घाट पर पहुंचे। देर शाम तक राकेश का पता नहीं चल सका था। परिजनों का आरोप है कि रात होने पर पुलिसकर्मी तलाश बंद कर वहां से चले गए। परिवार ने राकेश की जल्द तलाश कर उन्हें बरामद करने की मांग की है। खेती-किसानी करने वाले राकेश की शादी वर्ष 2019 में संगीता से हुई थी। उनकी चार वर्षीय बेटी श्रेया है। घटना के बाद पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News