-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस्ती में मिशन शक्ति फेज-6 का आगाज, डीआईजी-डीएम और एसपी ने निकाला जागरूकता मार्च
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बस्ती में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 का शुभारंभ किया गया। शनिवार को जिला प्रशासन
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बस्ती में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 का शुभारंभ किया गया। शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइंस चौकी से जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पैदल मार्च का नेतृत्व डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना, अपर जिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने किया। मार्च के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रमुख मार्गों से निकला जागरूकता मार्च सिविल लाइंस चौकी से शुरू हुआ पैदल मार्च बेगम खैर, गांधीनगर, मालवीय तिराहा और फव्वारा तिराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इसके बाद मार्च शास्त्री चौक पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान महिला सुरक्षा और बेटियों की शिक्षा से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर बताया कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। महिलाओं और छात्राओं से अपील की गई कि वे किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं और उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करें। प्रशासन और पुलिस के साथ विभिन्न संगठनों ने लिया हिस्सा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, व्यापारी नेता जगदीश अग्रहरि और अमृत वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा कोतवाली प्रभारी बृजानंद सिंह, महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह, एंटी रोमियो प्रभारी शाइस्ता, पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय और लालगंज थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। मिशन शक्ति फेज-6 के शुभारंभ के माध्यम से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
अधिकारियों ने महिला सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान तथा सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना रहा, जिसमें महिलाएं और बेटियां बिना किसी भय के शिक्षा, रोजगार और अन्य गतिविधियों में भाग ले सकें। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
पैदल मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों और चौराहों पर महिलाओं तथा छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
एंटी रोमियो टीम और महिला बीट पुलिस की सक्रियता पर जोर अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम और महिला बीट पुलिस की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने तथा जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों के आसपास निगरानी रखने की बात भी कही गई। मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रमों को गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
