Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कूड़ा फेंकने वालों को CCTV कैमरा लगाएगा डांट, आदर्श बिहार सोसाइटी की अनोखी पहल
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 04:44:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 04:44:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अगर आप रास्ते में कूड़ा फेंकने या गलत जगह गाड़ी खड़ी करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई 4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में गंदगी फैलाने वालों और नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी क

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अगर आप रास्ते में कूड़ा फेंकने या गलत जगह गाड़ी खड़ी करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई 4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में गंदगी फैलाने वालों और नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों को सबक सिखाने के लिए एक अनोखा और स्मार्ट कदम उठाया गया है। सोसाइटी में अब ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो केवल निगरानी ही नहीं करते बल्कि कूड़ा फेंकने वालों को सीधे डांट भी लगाते हैं।   माइक से मिलती है चेतावनी इस अनोखे इंतजाम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंककर आगे बढ़ता है, तो कैमरे से जुड़े माइक से तुरंत आवाज आती है— 

"कूड़ा न डालें, वापस लौटें और इसे उठाकर ले जाएं।" इसके बाद व्यक्ति मजबूरन कूड़ा वापस उठाकर ले जाता है।   मीडिया प्रभारी और RWA की सराहनीय भूमिका सोसाइटी के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार एवं RWA अध्यक्ष प्रमोद प्रधान की देखरेख और प्रयास से सोसाइटी के विभिन्न हिस्सों में ऐसे स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जिससे इलाके को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखा जा सके। RWA उपकोषाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि आदर्श बिहार सोसाइटी में छह अलग-अलग जगहों पर यह स्मार्ट कैमरे स्थापित किए गए हैं। यह कैमरे गंदगी फैलाने वालों के साथ-साथ नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News