Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा विजय महोत्सव 2026 का आगाज, 800 बच्चे देंगे धमाकेदार प्रस्तुति

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 04:29:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 04:29:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के लिये रामलीला मैदान साईट 4 में आज प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के लिये रामलीला मैदान साईट 4 में आज प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर  को भक्ति व देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम से होगा आगाज जिसमे शहर व देहात क्षेत्र के स्कूल व अकेडमी के बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष आयोजित किया जाता है। कमेटी के महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रामलीला मंचन में एक से बढ़कर एक दृश्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग जी ने बताया 20 अक्टूबर विजय दशमी को रामलीला मंचन में रावण मेघनात कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा उसके बाद रंगीन आतिशबाज़ी का नजारा देखने को मिलेगा। 

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल जी ने बताया विजय महोत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से सिक्योरिटी गार्ड व सीसीटीवी कैमरों की उपयुक्त व्यवस्था की जा रही है। साकेत कला मंच के 65 कलाकार रामलीला मंचन में प्रस्तुति देंगें। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया इस बार विजय महोत्सव कार्यक्रम में रामलीला मंचन के साथ साथ विशाल मेला भी लगाया गया है जिसमे जयंती कैटर्स के साथ साथ विभिन्न प्रकार के खाने पीने के अनेकों स्टॉल लगाई गई है। मनोरंजन के लिए कई प्रकार के नये झूले, नाव, कोलंबस मारुति कार का सर्कस व खरीददारी के अनेकों स्टॉल लगाए जा रहे है ।  आज प्रेस वार्ता में कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, हरेंद्र भाटी, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, अरुण गुप्ता, मुकुल गोयल, गिरीश जिन्दल कमल सिंह आर्य, सुनील प्रधान, सुभास चंदेल, मनोज यादव, अंकुर गर्ग, अतुल जैन, विशाल जैन, सुरेंद्र तायल आदि सदस्य उपस्थित रहे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News