Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पीएमएस पब्लिक स्कूल में दुर्लभ डाक टिकटों की प्रदर्शनी, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 05:03:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 05:03:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय डाक सप्ताह (9 से 15 अक्टूबर) के अंतर्गत डाक विभाग मुरादाबाद द्वारा ‘डाक सेवा–जन सेवा’ के ध्येय वाक्य को साकार करते हुए विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय डाक सप्ताह (9 से 15 अक्टूबर) के अंतर्गत डाक विभाग मुरादाबाद द्वारा ‘डाक सेवा–जन सेवा’ के ध्येय वाक्य को साकार करते हुए विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को 'फिलाटेली डे' (डाक टिकट संग्रह दिवस) के उपलक्ष्य में पीएमएस पब्लिक स्कूल मुरादाबाद में अत्यंत दुर्लभ व प्राचीन डाक टिकटों तथा प्रथम दिवस आवरण (First Day Cover) की भव्य फिलाटेली प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अंकुर श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर प्राचीन व दुर्लभ डाक टिकटों का अवलोकन करते हुए एडीएम सिटी श्री अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि डाक टिकट संग्रह केवल एक शौक नहीं, बल्कि देश के समृद्ध इतिहास, संस्कृति, कला और भौगोलिक विरासत को जानने का एक सशक्त माध्यम है। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या निश्मा मैम ने विद्यार्थियों को पत्र-लेखन के महत्व से अवगत कराया और डाक विभाग की पार्सल, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा (PLI/RPLI), सुकन्या समृद्धि योजना तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) जैसी 'आपका बैंक, आपके द्वार' सेवाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत "एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव" संदेश के साथ स्थापित किए गए सेल्फी प्वाइंट पर अपर जिलाधिकारी महोदय ने सेल्फी भी ली। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। इसके साथ ही डाक विभाग द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को उपहार व पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। यह आयोजन प्रवर अधीक्षक डाकघर मंडल मुरादाबाद के मार्गदर्शन में उप डाकघर (सिटी) मुरादाबाद द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मैथ्यू सर, समस्त स्टाफ सहित डाक विभाग से अरुण मोहन सांख्यधर, आशुतोष शर्मा, आयुष यज्ञसेनी, शिवम सक्सेना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News