-
☰
No image found.
हरियाणा: राजकीय महाविद्यालय में शुरू होगा एमएससी गणित, 40 सीटों की मिली स्वीकृति
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: महेंद्रगढ़ बुधवार को महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने चंडीगढ़ स्थित निवास पर हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात की।
विस्तार
हरियाणा: महेंद्रगढ़ बुधवार को महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने चंडीगढ़ स्थित निवास पर हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में एमएससी गणित विषय शुरू करने तथा 40 सीटों की स्वीकृति मिलने पर शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और विस्तार की दिशा में कार्य कर रही है। महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए अधिक अवसर मिलेंगे और उन्हें अपने जिले में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आईएएस, आईपीएस सहित विभिन्न उच्च पदों पर पहुंचकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह महेंद्रगढ़ की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है।
विधायक ने कहा कि शिक्षा युवाओं के जीवन को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है और सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा देश की प्रशासनिक एवं अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में अपना स्थान बना सकें। शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने विधायक कंवर सिंह यादव को आश्वस्त करते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के शिक्षा विकास और विद्यार्थियों के हितों को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उत्तर प्रदेश: दयानंद शिक्षा संस्थान में मेधावियों का हुआ सम्मान, शिक्षा से निखरता है जीवन का भविष्य
उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह
उत्तर प्रदेश: इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक, साल में मनाई जाती हैं तीन ईदें
राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: माँ गंगा की महाआरती से भक्तिमय हुआ विंध्याचल, पक्का घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ का जयघोष
