-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में हुई फायरिंग के बाद बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ बुलंदशहर बॉर्डर स्थित समाना नहर के पास चेकिंग अभियान के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शहजाद, निवासी गांव कलौंदा, थाना जारचा क्षेत्र के रूप में हुई है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शहजाद के खिलाफ बुलंदशहर समेत कई थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है। जारचा पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, इलाके में चेकिंग अभियान लगातार जारी।
उत्तर प्रदेश: दयानंद शिक्षा संस्थान में मेधावियों का हुआ सम्मान, शिक्षा से निखरता है जीवन का भविष्य
उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह
उत्तर प्रदेश: इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक, साल में मनाई जाती हैं तीन ईदें
राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: माँ गंगा की महाआरती से भक्तिमय हुआ विंध्याचल, पक्का घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ का जयघोष
