-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: स्कूलों के बाहर लगे नशा मुक्ति होर्डिंग, चलाया गया जागरूकता अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कानड़ युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कानड़ युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में एनडीपीएस (NDPS) अभियान के तहत माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में कानड़ नगर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के क्षेत्रों को “नशा मुक्ति जोन” घोषित करना तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों — सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल — में नशा मुक्ति से संबंधित बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए। इन होर्डिंग्स के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि स्कूलों के आसपास किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें और न ही किसी को इसके लिए प्रेरित करें। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि नशा समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है। इसलिए सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी राजकुमार दांगी अपनी पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों के आसपास का वातावरण पूरी तरह सुरक्षित और सकारात्मक बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ठाकुर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य जितेंद्र गेहलोत, लेखापाल लक्ष्मीचंद बीजापारी तथा आचार्य परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश: दयानंद शिक्षा संस्थान में मेधावियों का हुआ सम्मान, शिक्षा से निखरता है जीवन का भविष्य
उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह
उत्तर प्रदेश: इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक, साल में मनाई जाती हैं तीन ईदें
राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: माँ गंगा की महाआरती से भक्तिमय हुआ विंध्याचल, पक्का घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ का जयघोष
