-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर सख्ती, शाम तक कार्य ग्रहण नहीं करने वालों पर होगी FIR
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा जनगणना 2027 के तहत नियुक्त कर्मचारियों एवं प्रगणकों (एन्यूमरेटर) को अपनी ड्यूटी शीघ्र रिसीव करने के निर्देश दिए गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा जनगणना 2027 के तहत नियुक्त कर्मचारियों एवं प्रगणकों (एन्यूमरेटर) को अपनी ड्यूटी शीघ्र रिसीव करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा के चार्ज अधिकारी एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने कहा है कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है, वे बुधवार शाम तक अपनी ड्यूटी रिसीव कर लें, अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन से भी अपील की कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को पूरा सहयोग प्रदान किया जाए तथा किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न की जाए। ऐसा होने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। चार्ज अधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और सभी कर्मचारियों को 20 जून तक जनगणना कार्य पूर्ण करना है। कई कर्मचारियों द्वारा अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बुधवार शाम तक का अंतिम समय निर्धारित किया है। इसके बाद संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी का अपने क्षेत्र के प्रगणक से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो वे अपने क्षेत्र के वर्क सर्किल प्रभारी, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक अथवा सुपरवाइजर से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ एवं जनगणना के लिए ग्रेटर नोएडा के नोडल अधिकारी सुमित यादव ने आरडब्ल्यूए एवं अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को पूरा सहयोग दिया जाए। कर्मचारियों को सेक्टर एवं सोसाइटी में प्रवेश करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा पहचान पत्र एवं ड्यूटी पत्र का सत्यापन कर उन्हें प्रवेश दिया जाए। नोडल अधिकारी ने यह भी कहा कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए यदि कर्मचारियों को पीने के पानी अथवा जलपान की आवश्यकता हो तो उसकी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य देशहित एवं जनहित से जुड़ा हुआ है और इसकी सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है।
उत्तर प्रदेश: दयानंद शिक्षा संस्थान में मेधावियों का हुआ सम्मान, शिक्षा से निखरता है जीवन का भविष्य
उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह
उत्तर प्रदेश: इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक, साल में मनाई जाती हैं तीन ईदें
राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: माँ गंगा की महाआरती से भक्तिमय हुआ विंध्याचल, पक्का घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ का जयघोष
