-
☰
No image found.
उत्तराखंड: बरेली रिश्वत केस में नया ट्विस्ट, लेखपाल की पत्नी का वीडियो वायरल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: बरेली तहसील सदर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए राजस्व लेखपाल विपिन पटेल प्रकरण में अब नया मोड़ सामने आया है।
विस्तार
उत्तराखंड: बरेली तहसील सदर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए राजस्व लेखपाल विपिन पटेल प्रकरण में अब नया मोड़ सामने आया है। आरोपी लेखपाल की पत्नी विशेषता गंगवार, जो स्वयं भी लेखपाल पद पर तैनात बताई जा रही हैं, का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने पति को निर्दोष बताते हुए एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाती नजर आ रही हैं। विशेषता गंगवार का दावा है कि उनके पति को साजिश के तहत फंसाया गया है। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं कि घटना के दौरान मौके पर गांव के लोग भी मौजूद थे और उनके सामने ही एंटी करप्शन टीम ने खुद अपनी तरफ से पैसे निकालकर उनके पति की जेब में डाल दिए। उन्होंने कहा कि उनके पति ने किसी से रिश्वत नहीं मांगी और न ही कोई अवैध लेनदेन किया। गौरतलब है कि मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने सदर तहसील में तैनat लेखपाल विपिन पटेल को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने का दावा किया था। शिकायतकर्ता बली मोहम्मद ने आरोप लगाया था कि 171 वर्ग गज के प्लॉट की दाखिल-खारिज कराने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। इसके बाद ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया था। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर और कोतवाली में काफी हंगामा हुआ था। बड़ी संख्या में लेखपालों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए नारेबाजी की थी और कार्रवाई को गलत बताया था। लेखपाल संघ ने भी पूरे मामले को साजिश करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। अब आरोपी की पत्नी का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया राजनीतिक और प्रशासनिक रंग लेना शुरू कर दिया है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर एंटी करप्शन टीम का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार की गई और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है। आगे एंटी करप्शन संगठन जांच और साक्ष्यों के आधार पर क्या तथ्य पेश करता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश: दयानंद शिक्षा संस्थान में मेधावियों का हुआ सम्मान, शिक्षा से निखरता है जीवन का भविष्य
उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर धर्मशाला का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न, भक्तों में दिखा उत्साह
उत्तर प्रदेश: इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक, साल में मनाई जाती हैं तीन ईदें
राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: माँ गंगा की महाआरती से भक्तिमय हुआ विंध्याचल, पक्का घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’ का जयघोष
