Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: हथीन रेस्ट हाउस में युवा इनेलो की बैठक, संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी पर मंथन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा  Published by: Nikhil , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 10/07/2026 03:59:10 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Nikhil ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/07/2026 03:59:10 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: स्थानीय रेस्ट हाउस में शुक्रवार को युवा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा हल्का अध्यक्ष आलो कुमार ने की।

विस्तार

हरियाणा: स्थानीय रेस्ट हाउस में शुक्रवार को युवा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा हल्का अध्यक्ष आलो कुमार ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने युवाओं से इनेलो की नीतियों और विचारधारा से जुड़कर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के मुख्य अतिथि इनेलो के जिला अध्यक्ष महेंद्र चौहान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक इनेलो की नीतियों को पहुंचाएं और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दें। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। बैठक में जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) डॉ. असगर हुसैन, महेश रावत बहीन, सुभाष फिरोजपुर, उदय सरपंच फिरोजपुर, जवाहर सिंह रावत, खुर्शीद चेयरमैन चिल्ली, डॉ. प्रभु दयाल, बैकवर्ड सेल के ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार, प्रदीप महाबली, राहुल, मौसिम और इरफान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना, संगठन का विस्तार करना तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार करना रहा।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बस्ती को ₹504.34 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने कंपोजिट विद्यालय का किया शिलान्यास

राजस्थान: जयपुर में 11-12 जुलाई को लगेगा 'श्री उत्सव' प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता और स्वावलम्बन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में दर्दनाक हादसा, गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को हायर सेंटर रेफर, परिवार में मातम

उत्तर प्रदेश: प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत धनपुरी में वृक्षारोपण और गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश: पहली बारिश में बदहाल हुआ उसरा शहीद–उपाधि मार्ग, जलभराव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा


Featured News