-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लगातार बारिश में मन की छत और दीवार गिरी, पुलिस ने चार घायलों को मलबे से निकालकर पहुंचाया अस्पताल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लगातार हो रही बारिश के बीच थाना ककरौली क्षेत्र में एक मकान की छत एवं दीवार गिरने से चार लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना ककरौली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राह
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लगातार हो रही बारिश के बीच थाना ककरौली क्षेत्र में एक मकान की छत एवं दीवार गिरने से चार लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना ककरौली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।पुलिस प्रशासन ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित रखते हुए प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। समय रहते पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चारों घायलों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
