Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली बार एसोसिएशन परिसर में शुद्ध पेयजल प्लांट का लोकार्पण, एमएलसी बहोरनलाल मौर्य का हुआ सम्मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 10/07/2026 01:57:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/07/2026 01:57:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली बार एसोसिएशन परिसर में शुद्ध पेयजल प्लांट का लोकार्पण, एमएलसी बहोरनलाल मौर्य का हुआ सम्मान  बरेली बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली बार एसोसिएशन परिसर में शुद्ध पेयजल प्लांट का लोकार्पण, एमएलसी बहोरनलाल मौर्य का हुआ सम्मान  बरेली बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुद्ध पेयजल वाटर प्लांट का विधिवत लोकार्पण विधान परिषद सदस्य बहोरनलाल मौर्य के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित एवं सचिव दीपक पांडे ने एमएलसी बहोरनलाल मौर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शुद्ध पेयजल प्लांट बार परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, न्यायिक कार्य से जुड़े लोगों, वादकारियों तथा आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में स्वच्छ पेयजल की सुविधा लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब साकार रूप मिला है।

एमएलसी बहोरनलाल मौर्य ने कहा कि समाजहित एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्य उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वाटर प्लांट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और बार परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित अधिवक्ताओं एवं अतिथियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक कदम बताया। लोकार्पण समारोह में वरिष्ठ पत्रकार लिटिल गुप्ता, वर्षा वार्ष्णेय, इस्लाम अंसारी, शिवम तोमर, नमन दुबे, नागेंद्र गंगवार, सुमित कश्यप, शिवम पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: बस्ती को ₹504.34 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने कंपोजिट विद्यालय का किया शिलान्यास

राजस्थान: जयपुर में 11-12 जुलाई को लगेगा 'श्री उत्सव' प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता और स्वावलम्बन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में दर्दनाक हादसा, गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को हायर सेंटर रेफर, परिवार में मातम

उत्तर प्रदेश: प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत धनपुरी में वृक्षारोपण और गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश: पहली बारिश में बदहाल हुआ उसरा शहीद–उपाधि मार्ग, जलभराव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा


Featured News