-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के सैंजना गांव में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के एक युवक ने मीरगंज थाने में
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के सैंजना गांव में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के एक युवक ने मीरगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है मीरगंज में धर्म परिवर्तन का आरोप, ग्रामीणों ने शिकायत की:प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का मामला शिकायतकर्ता अंकित पुत्र खूबकरन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार को गांव के गजेंद्र पुत्र छेदालाल के घर पर एक सभा आयोजित की गई थी। आरोप है कि इस सभा में शीशगढ़ थाना क्षेत्र के भुडासी गांव निवासी प्रेमपाल, जो खुद को ईसाई धर्म का प्रचारक बताता है, उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहा था।
तहरीर के अनुसार, सभा के दौरान कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और धर्म के संबंध में आपत्तिजनक बातें कही गईं, जिससे ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए नौकरी, आर्थिक सहायता और विवाह जैसी सुविधाओं का प्रलोभन दिया गया। यह भी दावा किया गया कि प्रार्थना के माध्यम से भूत-प्रेत, जादू-टोना और गंभीर बीमारियों का उपचार संभव है ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने प्रचार सामग्री लेने से इनकार किया, तो उनके धर्म के प्रति अभद्र टिप्पणियां की गईं। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि इस प्रकार की गतिविधियों से क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मीरगंज थाना पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मीरगंज रवि कुमार ने बताया कि सैंजना गांव में धर्म प्रचारक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
