Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक, बखिरा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 10/07/2026 02:00:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/07/2026 02:00:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना बखिरा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना बखिरा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना बखिरा पुलिस टीम ने लेडुआ महुआ, अमरडोभा एवं शनिचरा बाजार में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य अपराध की स्थिति में बिना डर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
 पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आपातकालीन सेवाओं एवं हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 181 और 1930 की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही साइबर ठगी से बचाव और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। संतकबीरनगर पुलिस ने कहा कि 'नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन' के उद्देश्य को साकार करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद भर में लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित, आत्मनिर्भर और अपने अधिकारों के प्रति सजग बन सकें।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बस्ती को ₹504.34 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने कंपोजिट विद्यालय का किया शिलान्यास

राजस्थान: जयपुर में 11-12 जुलाई को लगेगा 'श्री उत्सव' प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता और स्वावलम्बन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में दर्दनाक हादसा, गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को हायर सेंटर रेफर, परिवार में मातम

उत्तर प्रदेश: प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत धनपुरी में वृक्षारोपण और गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश: पहली बारिश में बदहाल हुआ उसरा शहीद–उपाधि मार्ग, जलभराव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा


Featured News