Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जयपुर में 11-12 जुलाई को लगेगा 'श्री उत्सव' प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता और स्वावलम्बन को मिलेगा बढ़ावा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 10/07/2026 05:40:58 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/07/2026 05:40:58 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल (जयपुर शहर) द्वारा महिला स्वावलम्बन एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 11 एवं 12 जुलाई

विस्तार

राजस्थान: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल (जयपुर शहर) द्वारा महिला स्वावलम्बन एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 11 एवं 12 जुलाई, 2026 को लाल मंदिर, सेक्टर-4, जवाहर नगर स्थित महावीर साधना केंद्र में दो दिवसीय "श्री उत्सव" प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से सायं 8:00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।
राजकीय सम्मानित समाजसेवी जिनेश कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए सशक्त मंच प्रदान करना, उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों द्वारा हस्तशिल्प, परिधान, गृह सज्जा, खाद्य उत्पाद सहित अनेक आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा।

प्रदर्शनी का शुभारम्भ भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शकुन्तला विजयवर्गीय के करकमलों से होगा। आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिला उद्यमियों एवं बड़ी संख्या में शहरवासियों की उपस्थिति अपेक्षित है। जिनेश कुमार जैन ने जयपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुँचने का आग्रह करते हुए कहा कि जब हम महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद खरीदते हैं, तो हम केवल एक वस्तु नहीं खरीदते, बल्कि उनके आत्मविश्वास, स्वाभिमान और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को भी मजबूत करते हैं। यह प्रदर्शनी नारी शक्ति को सशक्त बनाने, महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की एक सराहनीय पहल है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें और उनके उत्पादों की खरीदारी कर इस अभियान को सफल बनाएं।
कौशल्या जैन