Contact for Advertisement 9650503773


Holiday Scam: लग्जरी हॉलिडे पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी, 30 से ज्यादा लोग बने शिकार

- Photo by : social media

दिल्ली,शिखा पांडेय   Published by: , दिल्ली,शिखा पांडेय   Edited By: Kunal, Date: 16/06/2026 02:01:10 pm Share:
  • दिल्ली,शिखा पांडेय
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/06/2026 02:01:10 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लग्जरी हॉलिडे पैकेज के नाम पर लोगों से रुपया की ठगी का मामला सामने आया है।

विस्तार

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लग्जरी हॉलिडे पैकेज के नाम पर लोगों से रुपया की ठगी का मामला सामने आया है। एक कंपनी ने प्रसिद्ध होटल्स से जुड़े होने का दावा करते हुए लोगों को आकर्षित वेकेशन पैकेज बेच दिए, लेकिन पैसे लेने के बाद वादा की गई सुविधाएं नहीं दी। इस मामले में अब तक करीब 30 लोग सामने आए है, जिनसे करीब 45 लाख रुपया की ठगी की गई है। पुलिस के अनुसार पीड़ितों की संख्या इससे भी अधिक हो सकती है और ठगी गई रकम करोड़ो तक जा सकती है। जानिए पूरी खबर।  

विशेष सुख सुविधाएं देने का लालच देकर लुटे करोड़ो रूपए 

जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत करने वाले लोगो ने बताया है की उन्हें फ़ोन कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया और शानदार छुट्टियों के पैकेज, फाइव स्टार होटल में ठहरने तथा विशेष सुख सुविधाएं देने का लालच दिया गया। इसके बाद लोगों को द्वारका, रोहिणी और जनकपुरी स्थित होटलों में आयोजित प्रेजेंटेशन कार्यक्रमों में बुलाया गया। वहां कंपनी के प्रतिनिधियों ने आकर्षक ब्रोशर और ऑफर दिखाकर भरोसा दिलाया कि उनकी कंपनी बड़े होटल समूहों से जुड़ी हुई है और ग्राहकों को प्रीमियम वेकेशन सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

 55 हजार रुपये से लेकर 2 लाख 48 हजार रुपयों का लगाया चुना 

कंपनी के झूठे दावों में आकर लोगो ने लगभग 55 हजार रुपये से लेकर 2 लाख 48 हजार रुपये तक की धन राशि ऑनलाइन ट्रांसफर और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कर दी। लेकिन जब ग्राहकों के वादा की गई सुविधाओं का लाभ उठाने की कोशिश की तो उन्हें कोई सुविधाए नहीं मिली। कई मामलों में कंपनी ने कम स्तर के होटल उपलब्ध कराने की बात कही। जब ग्राहकों ने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो कंपनी ने जल्द रिफंड देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ समय बाद लाजपत नगर स्थित कंपनी का कार्यालय भी बंद मिला।

पुलिस की कार्रवाई 

क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच के मुताबिक भुगतान की रसीदें, सदस्यता दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड एकत्र किए गए हैं। जांच में सामने आया है की कंपनी आकर्षक ऑफर दिखाकर लोगों को अपनी पालिसी बेचते थे और बाद में नियम एवं शर्तों का हवाला देकर सुविधाओं को सीमित कर देती थी। पुलिस ने लोगो से अपील की है की किसी भी हॉलिडे पैकेज या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले कंपनी की पूरी जानकारी और विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। किसी भी आकर्षक ऑफर के झांसे में आने से बचे  और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।


 


Featured News