-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता में शाकिर अली फाइनल में पहुंचे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी, मुरादाबाद के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय शिव नारायण गुप्ता एडवोकेट वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता-2026 के पांचवें दिन आज दिनांक 15 जून 2026 को एस.पी. गुप्ता सभा भवन में टॉप चार में पहुंचे खिलाड़ियों में ग्रुप बी का मैच कुलदीप त्यागी और शाकिर अली मध्य पहला सेमीफाइनल मैच का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी, मुरादाबाद के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय शिव नारायण गुप्ता एडवोकेट वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता-2026 के पांचवें दिन आज दिनांक 15 जून 2026 को एस.पी. गुप्ता सभा भवन में टॉप चार में पहुंचे खिलाड़ियों में ग्रुप बी का मैच कुलदीप त्यागी और शाकिर अली मध्य पहला सेमीफाइनल मैच का आयोजन किया गया। दोनों खिलाड़ियों के मध्य टॉप थ्री मैच का आयोजन हुआ जिसमें शाकिर अली ने 2-1 के अंतर से कुलदीप त्यागी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया | दूसरा सेमीफाइनल मैच मंगलवार को वासु सक्सेना और राजकुमार गौतम के बीच खेला जाएगा जिसके विजेता के साथ शाकिर अली का फाइनल मैच होगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आनंद मोहन गुप्ता ने शाकिर अली को फाइनल में प्रवेश पर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर बार के महासचिव कपिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय बंसल,संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सीनियर आशीष उपाध्याय कार्यकारिणी आयोजन समिति के सदस्य गिरीश चन्द्र जैकबाल,मुकेश चंद्र भारद्वाज, मनोज गुप्ता, श्रीकांत उपाध्याय गोपाल कृष्ण द्विवेदी, सुरबेंद्र पाल, नदीम अहमद, पुष्प यादव,अजय पाल सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हुई हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
उत्तर प्रदेश: चकबंदी विवाद को लेकर किसान यूनियन का 13 माह से धरना जारी, समाधान की मांग हुई तेज़
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान मरीज से 22,773 रुपये की हुई वसूली, अस्पताल को 3 दिन में रिफंड का मिला आदेश
राजस्थान: वानर की मृत्यु पर ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ निकाली शवयात्रा, किया अंतिम संस्कार
