Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/06/2026 05:31:26 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/06/2026 05:31:26 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दतिया राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दतिया राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परवेन्द सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नामांकन/सदस्यता से जुड़े मामले में की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाए तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जाए। युवा कांग्रेस ने कहा कि यह मुद्दा लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।

इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष परवेन्द सिंह गुर्जर के साथ अमरीश बालिक (जिला अध्यक्ष, बालिका प्रकोष्ठ), ध्यानु गुप्ता, देव गौतम, अरविंद कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, शिवम मुठेले (ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस), सागर राजोरिया, प्रद्युम्न परमार, सुमित, आकाश एवं निखिल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विचार करेगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक निर्णय लेने की मांग की।