-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: लापता 11 वर्षीय बालक पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: फरियादिया कस्तुरीबाई निवासी खानखा मस्जिद के पास, सनावद ने अपने नाबालिग नाती कृष्ण (उम्र 11 वर्ष) जो बकरी चराने के लिए घर से निकला था परंतु वापस नहीं आने व घर से लापता होने की सूचना थाना सनावद पर दी ।
विस्तार
मध्य प्रदेश: फरियादिया कस्तुरीबाई निवासी खानखा मस्जिद के पास, सनावद ने अपने नाबालिग नाती कृष्ण (उम्र 11 वर्ष) जो बकरी चराने के लिए घर से निकला था परंतु वापस नहीं आने व घर से लापता होने की सूचना थाना सनावद पर दी । सूचना पर से थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 244/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल बालक की तलाश प्रारंभ की गई 11 वर्षीय बालक के गुम हो जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा बालक के मिलने वाले सभी संभावित स्थानों पर बच्चों की फोटो लेकर तलाश की गई एवं क्षेत्र के सीसीटीव्ही फुटेज भी खंगाले गए जिसमें उक्त बालक बड़वाह की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। इस महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर पुलिस टीम तत्काल बड़वाह एवं खेड़ी घाट पहुंची और वहां सघन सर्चिंग शुरू की । इसी दौरान पुलिस टीम के अथक प्रयासों के चलते टीम को उक्त बालक के नाव खेड़ी घाट पर होने की सूचना अर्जुन केवट के माध्यम से प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम अर्जुन केवट के पास रवाना हुई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को अपनी अभिरक्षा में लिया गया। बातचीत के दौरान बालक ने पुलिस को बताया कि बकरी चराने के दौरान उससे गोविन्द की साइकिल खराब हो गई थी। उसे डर था कि इस बात का पता चलने पर उसकी नानी उसे डांटेंगी, इसलिए वह बस में बैठकर खेड़ी घाट नर्मदा नदी स्थित आश्रम चला गया था, जहां उसने रात बिताई । अगले दिन पुलिस ने उसे ढूंढ लिया । पुलिस टीम के द्वारा सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बालक को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास जारी हैं। उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में सउनि चम्पालाल सोलंकी, प्र.आर. 326 गंभीर मीणा, प्र.आर 533 राजेन्द्र चौहान, आर. 850 राजीव, आर. 103 कृष्णा, आर 190 सुनील, आर 880 जितेन्द्र जाट, आर 429 सरदार निगम, आर 87 योगेश, आर 648 कैलाश, आर 22 गजेन्द्र, आर 884 रघुविर एवं थाना सनावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
उत्तर प्रदेश: डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हुई हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
उत्तर प्रदेश: चकबंदी विवाद को लेकर किसान यूनियन का 13 माह से धरना जारी, समाधान की मांग हुई तेज़
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान मरीज से 22,773 रुपये की हुई वसूली, अस्पताल को 3 दिन में रिफंड का मिला आदेश
उत्तर प्रदेश: वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता में शाकिर अली फाइनल में पहुंचे
राजस्थान: वानर की मृत्यु पर ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ निकाली शवयात्रा, किया अंतिम संस्कार
