-
☰
No image found.
राजस्थान: पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा, कलेक्टर ने शत-प्रतिशत टीकाकरण के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर जिला स्वास्थ्य समिति एवं पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विस्तार
राजस्थान: नागौर जिला स्वास्थ्य समिति एवं पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, लक्षित वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने वंचित बच्चों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के अंतर्गत हब एवं स्पॉक मॉडल की व्यवस्थाओं, लैब सेवाओं की उपलब्धता एवं समयबद्धता की भी समीक्षा की, साथ ही जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पात्र लोगों को कैशलेस उपचार का अधिकतम लाभ दिलाने तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को प्रधानमंत्री राहत योजना के माध्यम से चिकित्सा संस्थानों में कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा मलेरिया, डेंगू सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों, आईएचआईपी पोर्टल पर रिपोर्टिंग, एएफआई एवं फीवर सर्विलांस गतिविधियों, पल्स पोलियो अभियान तथा स्टॉप डायरिया अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी 28 जून से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहे तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के अनुसार कार्य करें।
उत्तर प्रदेश: डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हुई हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
उत्तर प्रदेश: चकबंदी विवाद को लेकर किसान यूनियन का 13 माह से धरना जारी, समाधान की मांग हुई तेज़
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान मरीज से 22,773 रुपये की हुई वसूली, अस्पताल को 3 दिन में रिफंड का मिला आदेश
उत्तर प्रदेश: वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता में शाकिर अली फाइनल में पहुंचे
राजस्थान: वानर की मृत्यु पर ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ निकाली शवयात्रा, किया अंतिम संस्कार
