Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी का बड़ा एक्शन, हाजी सरफराज राईन पार्टी से निष्कासित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 24/04/2026 06:09:39 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/04/2026 06:09:39 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सहारनपुर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सहारनपुर जिला कार्यालय ने संगठन के भीतर अनुशासन को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है पार्टी की जिला इकाई ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के गंभीर

विस्तार

मध्य प्रदेश: सहारनपुर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सहारनपुर जिला कार्यालय ने संगठन के भीतर अनुशासन को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है पार्टी की जिला इकाई ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के गंभीर आरोपों के चलते मंडल जोन प्रभारी हाजी सरफराज राईन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सहारनपुर निवासी हाजी सरफराज राईन पिछले काफी समय से संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे थे पार्टी नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि संगठन में किसी भी प्रकार की गुटबाजी या अनुशासनहीनता के लिए कोई स्थान नहीं है। 

चेतावनी की अनदेखी बनी निष्कासन का कारण जिला अध्यक्ष के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हाजी सरफराज को उनकी संदिग्ध गतिविधियों और कार्यशैली को लेकर पूर्व में कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से कड़ी चेतावनी दी गई थी उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने और पार्टी की मर्यादा के भीतर रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे इसके बावजूद, उनकी गतिविधियों में कोई सकारात्मक सुधार देखने को नहीं मिला, जिसके बाद पार्टी हित में यह कठोर निर्णय लेना अनिवार्य हो गया कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश। 

बसपा की जिला इकाई ने इस कार्रवाई के जरिए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि बहुजन मूवमेंट और मिशन की मजबूती के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा पार्टी ने साफ किया है कि अनुशासन तोड़ने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस निष्कासन की घोषणा के बाद जिला नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने और केवल अधिकृत निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है सहारनपुर की राजनीति में इस फैसले को बसपा की संगठन को साफ-सुथरा बनाने की एक महत्वपूर्ण कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।