Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मिलावटी तेल पर सख्ती, यूपी में 14 फर्मों के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर रोक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 24/04/2026 06:07:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/04/2026 06:07:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मानक के विपरीत बिक्री पर 14 फार्मो के खाद्य तेल एवं अन्य उत्पादों पर पाबंदी लगा दी गई है. यह फर्मे खाद्य तेल व वसायुक्त किसी भी उत्पाद को नहीं बना सकेंगी. इनके उत्पाद बिक्री, भंडारण और वितरण भी प्रतिबंधित किया गया है.

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मानक के विपरीत बिक्री पर 14 फार्मो के खाद्य तेल एवं अन्य उत्पादों पर पाबंदी लगा दी गई है. यह फर्मे खाद्य तेल व वसायुक्त किसी भी उत्पाद को नहीं बना सकेंगी. इनके उत्पाद बिक्री, भंडारण और वितरण भी प्रतिबंधित किया गया है. यह प्रतिबंध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने लगाया है. उत्तर प्रदेश में खाद्य तेलों में मिलावट की शिकायत पर 23 फरवरी को प्रदेश भर में 58 टीमों ने 64 खाद्य तेल इकाइयों की जांच की. इसमें 56 इकाइयों से 206 नमूने लिए गए.नमूनों की जांच भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा अधिकृत प्रयोगशालाओं में कराई गई. जांच में संबंधित नमूने  अ सुरक्षित और अधोमानक पाए गए हैं, कुछ उत्पादों में लेड तत्वों की अधिक मात्रा पाई गई है, जो मानव जीवन के लिए खतरनाक है, कई उत्पादों में अनधिकृत रूप से एक से अधिक खाद्य तेलों का मिश्रण किया गया। 

 फोर्टीफाइड तेलों में विटामिन की मात्रा कम पाई गई, जिससे उपभोक्ताओं को धोखा दिया जा रहा था. ऐसे में इन कंपनियों के तेल और वसायुक्त उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. प्रतिबंध लगाया जाए कंपनी में हिन्द वेज ऑइल प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ, संकट मोचन एंटरप्राइजेज लखनऊ, भीम श्री प्रोडक्ट कानपुर एनआर उद्योग कानपुर, कटारिया एडिबल्स कानपुर वैभव एडिबल्स कानपुर देहात, मंटोरा ऑयल प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कानपुर देहात, आगरा आयल जनरल इंडस्ट्री लिमिटेड हाथरस, एनएम आयल कॉरपोरेशन आगरा, जीएस एग्रो फूडस मेरठ, जेपी एग्रो ऑयल मेरठ, राजेंद्र कुमार सुशील चंद्र मेरठ, के एल वेजिटेबल ऑयल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड हापुड़, जय लक्ष्मी सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड गोरखपुर शामिल है।