Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में बड़ी कार्रवाई, शिकायतों में घिरे 6 पुलिसकर्मी देहात थानों में ट्रांसफर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 24/04/2026 05:50:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/04/2026 05:50:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वसूली समेत अन्य आरोपों पर जांच के बाद कार्रवाई, एसएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश  वसूली और अन्य गंभीर आरोपों की शिकायतों में घिरे एसओजी और साइबर सेल के छह पुलिसकर्मियों पर आखिरकार कार्रवाई हो गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वसूली समेत अन्य आरोपों पर जांच के बाद कार्रवाई, एसएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश  वसूली और अन्य गंभीर आरोपों की शिकायतों में घिरे एसओजी और साइबर सेल के छह पुलिसकर्मियों पर आखिरकार कार्रवाई हो गई है। प्रारंभिक जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी को तत्काल प्रभाव से देहात क्षेत्र के विभिन्न थानों में स्थानांतरित कर दिया है। इस कार्रवाई में एक दरोगा भी शामिल है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही संबंधित थानों के इंस्पेक्टरों को इन पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला जारी आदेश के अनुसार, साइबर थाने में तैनात दरोगा अंकित सिंह को थाना शाही, साइबर सेल के दीवान सतेंद्र कुमार को सिरौली और एसओजी प्रथम से संबद्ध सिपाही को बिशारतगंज भेजा गया है। वहीं साइबर थाने के सिपाही मनीष कुमार का तबादला शीशगढ़, एसओजी द्वितीय के मधुर को क्योलड़िया तथा अंकुर भाटी को शेरगढ़ थाने में भेजा गया है। थानेदारों को सख्त हिदायतें एसएसपी अनुराग आर्य ने जिन थानों में इन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, वहां के प्रभारी निरीक्षकों को पांच बिंदुओं पर विशेष निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि संबंधित पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।

किसी भी मामले में संलिप्तता पाए जाने पर तत्काल गोपनीय सूचना दी जाए। बिना अनुमति थाना क्षेत्र से बाहर जाने पर रोजनामचा में स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए। अनुशासनहीनता या आदेश उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निगरानी में लापरवाही बरतने पर संबंधित इंस्पेक्टर भी जिम्मेदार माने जाएंगे। बिना अनुमति थाना क्षेत्र छोड़ने पर रोक एसएसपी ने साफ निर्देश दिए हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के थाना क्षेत्र से बाहर नहीं जाएगा। आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर न सिर्फ संबंधित कर्मी बल्कि निगरानी में तैनात अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और इसे अनुशासन मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा।