-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उर्स और भर्ती परीक्षा के चलते बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग हुए बंद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उर्स ताजुश्शरिया और होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 24 से 27 अप्रैल तक बरेली के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। भारी भीड़ को देखते हुए
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उर्स ताजुश्शरिया और होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 24 से 27 अप्रैल तक बरेली के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सख्त ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। ऐसे में लापरवाही करने वाले लोगों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इन रास्तों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध 24 अप्रैल दोपहर तीन बजे से 25 अप्रैल रात 12 बजे तक झुमका तिराहा, मिनी बाईपास और मथुरापुर रोड पर चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा कुदेशिया अंडरपास से किला, अशोक नगर तिराहा से कोहाड़ापीर, श्यामतगंज से पटेल चौक, चौकी चौराहा से चौपला और कुतुबखाना जाने वाले मार्गों पर भी ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट रामपुर और मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बड़ा बाईपास, विलवा, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर भेजा जाएगा। बदायूं जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास, फरीदपुर, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा होकर गुजरेंगे। नैनीताल और पीलीभीत की दिशा से आने वाले वाहनों पर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। बसों के संचालन में भी बदलाव 24 और 25 अप्रैल को सभी रोडवेज बसों का संचालन केवल सैटेलाइट बस स्टैंड से होगा। पुराना बस अड्डा पूरी तरह बंद रहेगा। दिल्ली और रामपुर की ओर से आने वाली बसें झुमका तिराहा, विलवा, डेलापीर और 100 फुटा रोड होते हुए सैटेलाइट बस स्टैंड पहुंचेंगी। शहर में आने-जाने के लिए ये अपनाएं रास्ता पुलिस की अपील एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील की है कि परीक्षा और उर्स को देखते हुए समय से पहले घर से निकलें और तय रूट का ही पालन करें। नियमों की अनदेखी करने पर जाम में फंसने की आशंका बनी रहेगी।
रामपुर जाने के लिए गांधी उद्यान, श्यामतगंज पुल, डेलापीर, इज्जतनगर, विलवा पुल और बड़ा बाईपास का रास्ता तय किया गया है। वहीं दिल्ली, रामपुर और मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें बड़ा बाईपास से होकर ही गुजरना होगा।
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी का बड़ा एक्शन, हाजी सरफराज राईन पार्टी से निष्कासित
उत्तर प्रदेश: मिलावटी तेल पर सख्ती, यूपी में 14 फर्मों के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर रोक
मध्य प्रदेश: घर में बैठकर नहीं आएगी क्रांति, राहुल नवरंग का अपनों पर भी तीखा वार
उत्तर प्रदेश: बरेली में बड़ी कार्रवाई, शिकायतों में घिरे 6 पुलिसकर्मी देहात थानों में ट्रांसफर
मध्य प्रदेश: पोरसा के शासकीय अस्पताल में 21 साल बाद भी नहीं पहुंचे स्पेशलिस्ट डॉक्टर, मरीज बेहाल
