-
☰
मध्य प्रदेश: संकट मोचन बल मुंबई द्वारा MIMT कॉलेज नरसिंहपुर में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शासन के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन क्षमता वृद्धि एवं जनजागृति कार्यक्रम 2025-26 के तहत उच्च शिक्षण संस्थान एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपु
विस्तार
मध्य प्रदेश: शासन के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन क्षमता वृद्धि एवं जनजागृति कार्यक्रम 2025-26 के तहत उच्च शिक्षण संस्थान एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम संकट मोचन बल मुम्बई एवं जिला होमगार्ड दल नरसिंहपुर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र सूर्यवंषी प्लाटून कमाण्डर, डाॅ. अशोक कुमार गर्ग प्राचार्य एवं हवलदार सुन्दरलाल उईके की उपस्थिति में किया गया। प्राचार्य डाॅ. गर्ग द्वारा आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए समाज में इसकी आवश्यकता एवं उपयोगिता पर बल दिया तथा एन.सी.सी कैडिट्स की भूमिका को निरूपित किया। संकट मोचन बल द्वारा एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एन.सी.सी कैडिट्स को आकाषीय बिजली, भूकंप, आग, बाढ़, सर्पदंष, सीपीआर सहित अन्य आपदाओं से राहत एवं बचाव संबंधी तकनीकि मदद व सुझाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मेजर डाॅ. पराग नेमा एवं आभार लेफ्टि. जितेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक सुश्री शीतल जाट, कृतिका झारिया सहित बड़ी संख्या में एन.सी.सी. छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीं।
हरियाणा: डबवाली में अंतर्राज्यीय तस्कर 3.1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत भैंसिया गांव में बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश: प्रेम प्रसंग में युवक पर चाकू से हमला करने वाली युवती रेशमा बानो गिरफ्तार
राजस्थान: अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त भैरूसिंह राठौड़ गिरफ्तार, 3 पिस्टल व 6 कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जागरूकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी