-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोरसा में लगेंगे ढाई हजार से अधिक पौधे, शहर को हरा-भरा बनाने की तैयारी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा शहर को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा शहर को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है। नगर पालिका की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में ढाई हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। अभियान के तहत प्रमुख डिवाइडरों, बायपास रोड और श्रीनागाजी सरोवर क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। श्रीनागाजी सरोवर परिसर में विशेष रूप से करीब 350 छायादार और फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। इनमें जामुन, नीम, चंपा, अशोक, हरसिंगार, पीपल, बरगद, पाखर, शीशम, गुलमोहर और बेलपत्र सहित कई प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। नगर पालिका के अनुसार यहां करीब 12 फीट ऊंचाई वाले बड़े पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में लोगों को बेहतर छाया और स्वच्छ वातावरण मिल सके। वृक्षारोपण के लिए सरोवर परिसर में गड्ढों की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। पौधों को बाहर से मंगाकर निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर और अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक सिंह तोमर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। पौधों को समय पर पानी, खाद और आवश्यक संरक्षण दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पौधे विकसित होकर बड़े पेड़ बन सकें। नगर पालिका की इस पहल से शहर में हरियाली बढ़ने के साथ गर्मी, धूल और वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं श्रीनागाजी सरोवर के आसपास हरियाली बढ़ने से क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। नगर पालिका ने शहरवासियों से भी पौधों की सुरक्षा और देखभाल में सहयोग करने की अपील की है।b
उत्तर प्रदेश: पत्नी को कार में देख भड़का पति, युवक की पिटाई से हाईवे पर हंगामा
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा
राजस्थान: भैरून्दा में ‘एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ अभियान, 300 से अधिक पौधे लगाए
उत्तर प्रदेश: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 100 टोल प्लाजा पर फर्जी रसीदों से टोल वसूली का खुलासा
उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, आज झूले में विराजेंगे बाल गोपाल
