Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पूर्व प्रत्याशी कृपाराम शर्मा की कांग्रेस में घर वापसी, बोले गौतमबुद्ध नगर में लौटाएंगे पार्टी का वर्चस्व

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Pradeep Kumar Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 03/09/2026 03:48:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pradeep Kumar Sharma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 03/09/2026 03:48:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे कृपाराम शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे कृपाराम शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की है। पिछले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके कृपाराम शर्मा ने अब दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में वापसी के बाद उन्होंने पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनता के बीच सक्रिय रूप से काम करने की बात कही। कृपाराम शर्मा ने कांग्रेस में दोबारा शामिल होने के पीछे राहुल गांधी की नीतियों और विचारों से प्रेरित होने को प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में रहकर आम जनता की सेवा करना उनका महत्वपूर्ण लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वह लगातार लोगों के बीच जाएंगे और उनकी समस्याओं को समझकर संबंधित मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।

शर्मा ने मौजूदा समय में महंगाई को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। जरूरी सामान की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते लोगों के सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े ऐसे मुद्दों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मिलकर उठाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कृपाराम शर्मा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से जो भी जिम्मेदारी या निर्देश उन्हें दिए जाएंगे, वह उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के फैसले को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा।

कृपाराम शर्मा ने दावा किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर में अपना राजनीतिक वर्चस्व दोबारा हासिल करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच लगातार संपर्क और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस में उनकी वापसी को आगामी चुनाव से पहले नोएडा और गौतमबुद्ध नगर की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि पार्टी संगठन में उन्हें कौन सी जिम्मेदारी मिलती है और वह चुनावी तैयारियों में किस तरह भूमिका निभाते हैं।