Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महाड़ सत्याग्रह की 100वीं वर्षगांठ पर संदेश यात्रा का औरैया में भव्य स्वागत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raghavendra , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/09/2026 09:59:58 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raghavendra ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/09/2026 09:59:58 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  जनपद औरैया से  महाड़ सत्याग्रह की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर महाड़ सत्याग्रह संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। यहमहाड़ संदेश यात्रा लगभग 10 राज्यों मे निकाला जा रहा है  कुशीनगर, उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र के महाड़ तक निकाली

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  जनपद औरैया से  महाड़ सत्याग्रह की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर महाड़ सत्याग्रह संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। यहमहाड़ संदेश यात्रा लगभग 10 राज्यों मे निकाला जा रहा है  कुशीनगर, उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र के महाड़ तक निकाली जा रही सन्देश यात्रा , जिसका उद्देश्य सामाजिक समानता, न्याय, स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इसी क्रम में संदेश यात्रा जे.सी. चौराहा, फफूंद रोड स्थित संत रविदास एवं डॉ. अंबेडकर धर्मशाला समिति, औरैया पहुंची, जहां यात्रा का स्वागत एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाड़ सत्याग्रह के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 

वक्ताओं ने कहा कि महाड़ सत्याग्रह केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि समानता और सम्मान के अधिकार के लिए संघर्ष का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय एवं समानता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया गया। संदेश यात्रा के माध्यम से समाज में शिक्षा, संगठन, संघर्ष, समानता और सामाजिक भाईचारे का संदेश देने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने यात्रा के सफल आयोजन एवं महाराष्ट्र के महाड़ तक पहुंचने के लिए यात्रा में शामिल सभी साथियों को शुभकामनाएं दीं।