Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: भैरून्दा में ‘एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ अभियान, 300 से अधिक पौधे लगाए

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/09/2026 10:15:18 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/09/2026 10:15:18 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान:  पर्यावरण संरक्षण एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत गुरुवार को पंचायत समिति भैरून्दा की ग्राम पंचायत मोड़ी कलां मे एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन

विस्तार

राजस्थान:  पर्यावरण संरक्षण एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत गुरुवार को पंचायत समिति भैरून्दा की ग्राम पंचायत मोड़ी कलां मे एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं। उन्होंने बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता बताई।
जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने वृक्षों से मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए उनके संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जिला नागौर ने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत 93 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित कर लिया है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। वही मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजीत सिंह गोदारा 

ने कहा कि मां हमें जीवन देती है और पेड़ जीवन के लिए शुद्ध वायु, छाया एवं प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान 300 से अधिक पौधों का पौधारोपण किया गया ।वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात संभागीय आयुक्त राठौड़ की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत मोड़ी कलां में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राठौड़ ने विभिन्न विभागों को निर्धारित कार्य समय पर पूर्ण करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत मोड़ी कलां द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की । कार्यक्रम में भैरून्दा तहसीलदार अशोक कुमार, विकास अधिकारी सीमा गौड़ सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।