-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ड्यूटी से नदारद चार पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की सख्त कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दुधारा थाने के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी संदीप कुमार मीना ने सख्त कार्रवाई की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दुधारा थाने के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी संदीप कुमार मीना ने सख्त कार्रवाई की है। निर्धारित ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन और भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए दुधारा थाने के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पॉलिटेक्निक चौराहा, बस्ती में लगाई गई थी। आरोप है कि चारों पुलिसकर्मी निर्धारित स्थान पर ड्यूटी करने नहीं पहुंचे। पुलिस विभाग ने इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता माना। निलंबित पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह द्विवेदी, आरक्षी रंजन कुमार राजभर, आरक्षी भीम कुमार और आरक्षी दुर्गेश यादव शामिल हैं। चारों थाना दुधारा में तैनात थे। एसपी संदीप कुमार मीना ने चारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दंड एवं अपील नियमावली, 1991 के नियम 17(1)(क) के तहत विभागीय कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान चारों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन संतकबीरनगर से संबद्ध किया गया है। साथ ही सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों के लिए ड्यूटी और अनुशासन सर्वोपरि है। कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता या स्वेच्छाचारिता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में नियमों के तहत कठोर विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: पत्नी को कार में देख भड़का पति, युवक की पिटाई से हाईवे पर हंगामा
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा
राजस्थान: भैरून्दा में ‘एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ अभियान, 300 से अधिक पौधे लगाए
उत्तर प्रदेश: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 100 टोल प्लाजा पर फर्जी रसीदों से टोल वसूली का खुलासा
उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, आज झूले में विराजेंगे बाल गोपाल
