Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम, संवत्सरी पर समाजजनों ने मांगी क्षमा

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 15/09/2026 01:25:23 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 15/09/2026 01:25:23 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राणापुर नगर में पर्यूषण महापर्व के चलते धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राणापुर नगर में पर्यूषण महापर्व के चलते धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महापर्व के सातवें दिन नगर के तीनों जैन मंदिरों में धार्मिक आयोजन और धर्मसभाएं हुईं। श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय और राजेंद्र भवन में साध्वी श्री चैत्य प्रिया श्रीजी एवं शास्त्र वाचक दर्शित छजलानी के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने जिनवाणी का श्रवण किया। दोपहर में पार्श्व संगीत मंडल की ओर से श्री राजेंद्र सूरीश्वर जी की अष्ट प्रकारी पूजा कराई गई। पूजा के लाभार्थी चंद्रसेन कटारिया, अभय कटारिया, मोतीलाल सालेचा, रमेशचंद्र सालेचा और सज्जनलाल बसंतीलाल कटारिया परिवार रहे। महापर्व के आठवें दिन श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में 40 श्रावक-श्राविकाओं ने पौषध व्रत किया। इस दौरान शास्त्र वाचक दर्शित छजलानी ने प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जीवन चरित्र का वर्णन किया।

शाम को पर्यूषण महापर्व के मुख्य अवसर पर संवत्सरी प्रतिक्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजजनों ने सालभर में जाने-अनजाने हुई गलतियों, अविनय या किसी का दिल दुखाने के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी और ‘मिच्छामि दुक्कड़म’ कहा। वहीं, श्वेतांबर जैन समाज में तपस्या का क्रम भी जारी है। नगर में ध्रुवी मनीष सकलेचा 8 उपवास, कांची जयेश कटारिया 9 उपवास और सम्यक विपुल सेठ 10 उपवास की तपस्या कर रहे हैं। तपस्वियों की इस कठिन साधना से जैन समाज में उत्साह और धार्मिक माहौल बना हुआ है।


Featured News