-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, डीएम ने दी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ना है। अभियान के तहत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों के साथ जिले में हुए सकारात्मक बदलावों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। युवा, महिलाएं, किसान और वंचित वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ अभियान की शुरुआत होगी। ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों में रक्तदान शिविर और दिव्यांगजन कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 7 बजे कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवार अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे। इसके अलावा परियोजनाओं, पार्कों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और चिकित्सालयों में भी दीप प्रज्वलन किया जाएगा। ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की सोच से जोड़ा जाएगा। नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं और उनसे लोगों के जीवन में आए बदलाव की जानकारी गांव-गांव और शहरों तक पहुंचाई जाएगी। वहीं ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान हेल्दी बेबी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां भी होंगी। ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत आम लोगों को रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य, शिक्षा सहयोग, फिट इंडिया, दिव्यांगजन सहयोग और वोकल फॉर लोकल जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विकासखंड स्तर पर सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्रता सत्यापन, मौके पर आवेदन और स्वास्थ्य मेले की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के जरिए सेवा, सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, आमजन की भागीदारी से ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: डिग्री के साथ कमाई का मौका, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेंगे चार नए एईडीपी केंद्र
उत्तर प्रदेश: बैंक से 90 हजार रुपये लेकर लौट रहे दंपति से लूट की हुई कोशिश, महिला का टूटा हाथ
उत्तर प्रदेश: NH-328A पर गिरा महुआ का पेड़, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
