-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभायात्रा, नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट ने किया स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर खुर्जा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुर्जा गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर खुर्जा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान गणेश की मनमोहक झांकी के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। शोभायात्रा का नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट (रजि.), खुर्जा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और शीतल जल वितरित कर सेवा की। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। बैंड-बाजों और धार्मिक गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। युवाओं के साथ महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में सहभागिता की। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के चलते खुर्जा नगर का माहौल पूरी तरह धार्मिक उत्साह से सराबोर रहा। भगवान गणेश की भव्य झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट के संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल पत्रकार, भावुक बंसल, अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेन्द्र पाल सिंह राघव, सचिव बसंत कानोडिया, उप कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, जय प्रकाश शर्मा सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के कटे पुर्जे बरामद
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोक अदालत में 65,724 वाद निस्तारित, 14 दंपती फिर हुए एक
उत्तर प्रदेश: एंटी रोमियो टीम का चेकिंग अभियान, 39 लोगों से पूछताछ; तीन युवकों से भरवाया माफीनामा
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
