Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के कटे पुर्जे बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/09/2026 02:58:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/09/2026 02:58:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना भोजीपुरा पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे, ट्रैक्टर-ट्रॉली के कटे पुर्जे समेत सामान बरामद जनता का सच ।संवाददाता विपुल शर्मा  भोजीपुरा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना भोजीपुरा पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे, ट्रैक्टर-ट्रॉली के कटे पुर्जे समेत सामान बरामद जनता का सच ।संवाददाता विपुल शर्मा  भोजीपुरा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रैक्टर, ट्रॉली के कटे हुए पुर्जे, एक धुरा, एक LPG गैस सिलेंडर, एक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर तथा गैस कटर के दो पाइप बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक,10 सितंबर 2026 की रात धौरा टांडा मार्ग पर पटेल पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरीकर ली गई थी। ट्रॉली को काटकर उसके अलग-अलग हिस्से किए गए थे। मामले में भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी।

तीन आरोपी गिरफ्तार भोजीपुरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जुनैद पुत्र मुर्सिदनिवासी मिटी डांडी, थाना बहेड़ी, बरेली तथा फैसल पुत्र शकील अहमदऔर सैफ उर्फ दिलशाद पुत्र सब्बीर अहमद निवासी सिरौली किच्छा, थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की थी। इसके बाद ट्रॉली को काटकर उसके पुर्जे अलग कर दिए गए और उन्हें बेचने की तैयारी की जा रही थी। गैस कटर से काटी थी ट्रॉली  पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बरामद ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस सिलेंडर और गैस कटर के पाइपसे ट्रॉली को काटने की बात सामने आई है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है। कार्रवाई में भोजीपुरा पुलिस टीम के साथ एसओजी/सर्विलांस टीम की भी भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के सामान की बिक्री के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।