-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हरैया में एंटी रोमियो स्क्वाड का चेकिंग अभियान, 40 संदिग्धों से पूछताछ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एसपी के निर्देश पर सोमवार को एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता की अगुवाई में थाना हरैया क्षेत्र में मिशन शक्ति केबस्ती तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एसपी के निर्देश पर सोमवार को एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता की अगुवाई में थाना हरैया क्षेत्र में मिशन शक्ति केबस्ती तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने स्कूल-कॉलेजों, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। प्रभारी शाइस्ता के नेतृत्व में महिला हेड कांस्टेबल सुनीता यादव और महिला कांस्टेबल ममता चौहान की टीम ने नेशनल इंटर कॉलेज, हरैया बाजार, बभनान रोड, हरैया चौराहा और कोचिंग सेंटरों के आसपास चेकिंग की। इस दौरान मनचलों और शोहदों पर नजर रखते हुए करीब 40 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अभियान के दौरान महिला दुकानदारों और छात्राओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए दो मनचलों से माफीनामा भरवाया। पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। अभियान के दौरान क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। छात्राओं ने एंटी रोमियो टीम की सक्रियता और अभियान की सराहना की।
