Contact for Advertisement 9650503773


​​​​​​ उत्तर प्रदेश: मातृभाषा का सम्मान सर्वोपरि : डीआईजी संजीव त्यागी
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/09/2026 04:19:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/09/2026 04:19:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हिंदी दिवस के अवसर पर पूर्वांचल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विकास संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को प्रेस क्लब बस्ती सभागार में विचार गोष्ठी एवं सारस्वत समारोह आयोजित किया गया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हिंदी दिवस के अवसर पर पूर्वांचल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विकास संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को प्रेस क्लब बस्ती सभागार में विचार गोष्ठी एवं सारस्वत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी रहे। वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव और महेंद्र तिवारी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि मातृभाषा अपनी अंतरात्मा की अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है। देश में करोड़ों लोग हिंदी बोलते और समझते हैं, जिसके कारण यह बड़े जनसमूह की भाषा बन चुकी है। आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी हिंदी को स्थान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा का सम्मान सर्वोपरि रहना चाहिए।हिंदी की विकास यात्रा को रोक पाना असंभव : विवेकानंद मिश्र

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि मातृभाषा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास और जागरूकता जरूरी है। उन्होंने आचार्य रामचंद्र शुक्ल के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजी को बढ़ावा मिलने के बावजूद हिंदी के विकास की यात्रा कभी रुकी नहीं और इसे रोक पाना असंभव है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सत्यव्रत, मजहर आजाद, जयंत मिश्रा और प्रदीप चंद्र पांडेय ने कहा कि हिंदी का भविष्य उज्ज्वल है। बस्ती की धरती साहित्यकारों से समृद्ध रही है। हिंदी दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि भाषा के प्रति सम्मान और नए संकल्प का अवसर है। कार्यक्रम को आलोक त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, अंजुम परवीन और बीएन शुक्ला ने भी संबोधित किया। कवियों ने रचनाओं से बांधा समां प्रसिद्ध शायर सलीम बस्तवी ने ‘इस देश की सरहद की निगहबान है हिन्दी’ रचना प्रस्तुत की। कवि अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, राजेंद्र सिंह ‘राही’, तेज प्रकाश शुक्ला, अंजू वर्मा और डॉ. वीके वर्मा ने भी काव्य पाठ किया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कृष्णदेव मिश्र ने की, जबकि संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने किया।

साहित्यकारों और पत्रकारों का सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार केडी मिश्र, आलोक त्रिपाठी, दीपक सिंह ‘प्रेमी’, सलीम बस्तवी, अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, डॉ. वीके वर्मा, बाल कवि गरिमा श्रीवास्तव, अंजू वर्मा और अंजुम परवीन सहित साहित्यकारों को प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के आयोजन में डीआईजी अशोक शुक्ला ने किया शुभारंभ, गीत-नृत्य और झांकियों ने बांधा समां

मध्य प्रदेश: उमरबन विकासखंड के पात्र शिक्षकों को लाभ नहीं मिलने का आरोप, विभाग से शीघ्र निराकरण की मांग'

उत्तर प्रदेश: श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

उत्तर प्रदेश: श्री गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा की स्थापना, तीन दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश: दतिया में अवैध शराब बिक्री का आरोप, नागरिकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने RWA के साथ की बैठक, सेक्टर की समस्याओं पर बनी सहमति


Featured News