Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हिंदी दिवस पर बच्चों ने वाद-विवाद और भाषण में दिखाई प्रतिभा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/09/2026 04:21:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/09/2026 04:21:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  चपेड़िया रोड स्थित यूरोकिड्स प्री-स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल में सोमवार को हिंदी दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में मातृभाषा के प्रति सम्मान और भाषाई कौशल

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  चपेड़िया रोड स्थित यूरोकिड्स प्री-स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल में सोमवार को हिंदी दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में मातृभाषा के प्रति सम्मान और भाषाई कौशल विकसित करने के उद्देश्य से वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अमर मणि पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धरोहर, राष्ट्रीय अस्मिता और एकता का प्रतीक है। आधुनिक दौर में तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मंच पर भी हिंदी का महत्व बढ़ रहा है। विद्यार्थियों को अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करते हुए हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिप्रतियोगिताओं से निखरता है व्यक्तित्व प्राचार्या अर्चना पांडेय ने कहा कि साहित्यिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों  की प्रस्तुति और अनुशासन की सराहना करते हुए विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने उत्कृष्ट तार्किक प्रस्तुति और टीमवर्क के आधार पर प्रथम स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रणव (येलो हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी (ग्रीन हाउस) और श्रेया (रेड हाउस) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि लक्ष्य (ग्रीन हाउस) ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार शाश्वत पांडेय (ब्लू हाउस) और रूही यादव (रेड हाउस) को दिया गया। मातृभाषा विचार अभिव्यक्ति का स्वाभाविक माध्यम अकादमिक इंचार्ज दिव्या पाठक ने कहा कि मातृभाषा विचारों की अभिव्यक्ति का सबसे सहज और स्वाभाविक माध्यम है। अपनी भाषा में बेझिझक विचार रखने से बच्चों की बौद्धिक और रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। वाइस प्रिंसिपल दिनेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं। अपनी मातृभाषा को समृद्ध बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अतिथियों, निर्णायक मंडल और शिक्षकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, रिचिका सिंह, आयाज अहमद, प्रिया पांडेय, रश्मि शुक्ला, दीपांजलि, नंदिनी गडिया, आफताब शेख, उत्कर्ष श्रीवास्तव और प्रीति समेत विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के आयोजन में डीआईजी अशोक शुक्ला ने किया शुभारंभ, गीत-नृत्य और झांकियों ने बांधा समां

मध्य प्रदेश: उमरबन विकासखंड के पात्र शिक्षकों को लाभ नहीं मिलने का आरोप, विभाग से शीघ्र निराकरण की मांग'

उत्तर प्रदेश: श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

उत्तर प्रदेश: श्री गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा की स्थापना, तीन दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश: दतिया में अवैध शराब बिक्री का आरोप, नागरिकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने RWA के साथ की बैठक, सेक्टर की समस्याओं पर बनी सहमति


Featured News