-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: दतिया में अवैध शराब बिक्री का आरोप, नागरिकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : socialmedia
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया शिक्षा के मंदिरों और रिहायशी इलाकों को कलंकित करते हुए दतिया नगरपालिका क्षेत्र में अवैध शराब का काला कारोबार खुलेआम और बेखौफ पैर पसार चुका है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया शिक्षा के मंदिरों और रिहायशी इलाकों को कलंकित करते हुए दतिया नगरपालिका क्षेत्र में अवैध शराब का काला कारोबार खुलेआम और बेखौफ पैर पसार चुका है। चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बहादुरपुर करारी की शराब को अवैध रूप से लाकर दतिया नगरपालिका सीमा के भीतर धड़ल्ले से खपाया जा रहा है।
शहर के उन्नाव रोड पर स्थित विद्या सागर स्कूल और कृष्णा स्वामी कॉलेज के ठीक बीच में मौजूद 'साहू के मकान' से इस अवैध शराब के धंधे को बिना किसी डर के अंजाम दिया जा रहा है। ज्ञान के इन केंद्रों के बीचोबीच चल रहे इस काले खेल ने स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है। इसके अलावा, भैडपुर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय (मेन चौराहा, उनाव रोड साऊ के मकान तरह अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं और राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है।इस खुली गुंडागर्दी और नियमों की धज्जियां उड़ते देख आज स्थानीय जनता का गुस्सा फूट पड़ा।
जायेंद्र सिंह सोमवंशी, शिब्बू कमरिया, तरंग तिवारी और प्रेम कुशवाह के नेतृत्व में दर्जनों नागरिकों ने प्रशासन को घेरते हुए एक तीखा ज्ञापन सौंपा। आक्रोशित नागरिकों ने सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि भैदपुर करारी से लाकर दतिया नगरपालिका में बेची जा रही इस अवैध शराब पर तुरंत रोक लगाई जाए। यदि आबकारी और पुलिस विभाग ने साहू के मकान सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर इस नेटवर्क को ध्वस्त नहीं किया, तो जनता उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी। अब देखना यह है कि कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन इन शराब माफियाओं पर शिकंजा कसता है या फिर यह अवैध धंधा यूं ही फलता-फूलता रहेगा।
उत्तर प्रदेश: श्री गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा की स्थापना, तीन दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ
