-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एंटी रोमियो टीम का चेकिंग अभियान, 39 लोगों से पूछताछ; तीन युवकों से भरवाया माफीनामा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत मनचलों और शोहदों के खिलाफ बस्ती पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को सोनहा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने स्कूल-कॉलेज, कोचिंग
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत मनचलों और शोहदों के खिलाफ बस्ती पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को सोनहा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटरों, बाजारों और प्रमुख चौराहों के आसपास जांच की। इस दौरान करीब 39 लोगों से पूछताछ की गई, जबकि तीन युवकों को हिरासत में लेकर कड़ी हिदायत दी गई और माफीनामा भरवाया गया। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान का नेतृत्व एंटी रोमियो स्क्वाड की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता ने किया। टीम ने किसान इंटर कॉलेज, मदनसेन इंटर कॉलेज, कस्बा सोनहा, भानपुर और कोचिंग सेंटरों के आसपास चेकिंग की। इसके अलावा मुख्य मार्गों और चौराहों पर भी संदिग्ध रूप से घूमने वालों से पूछताछ की गई। अभियान के दौरान टीम ने महिला दुकानदारों और छात्राओं से संवाद कर बाजारों, चौराहों तथा स्कूल-कॉलेज के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों के बारे में जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक तीन युवकों को हिरासत में लेकर कड़ी चेतावनी दी गई और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का माफीनामा भरवाया गया। इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। टीम ने मौके पर महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी महिला या बालिका को परेशान किए जाने की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1090 या 112 पर सूचना देने की अपील की गई है। ये रहीं टीम में अभियान में प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता, महिला हेड कांस्टेबल सुनीता यादव और महिला कांस्टेबल ममता चौहान शामिल रहीं।
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के कटे पुर्जे बरामद
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोक अदालत में 65,724 वाद निस्तारित, 14 दंपती फिर हुए एक
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
