-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बैंक से 90 हजार रुपये लेकर लौट रहे दंपति से लूट की हुई कोशिश, महिला का टूटा हाथ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर दिल्ली हाईवे स्थित राधा कृष्ण चौराहा कट के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार दंपति से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर दिल्ली हाईवे स्थित राधा कृष्ण चौराहा कट के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार दंपति से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बैंक से ऋण की 90 हजार रुपये की रकम लेकर घर लौट रहे दंपति की बाइक को पीछे से आए तीन बाइक सवार युवकों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने दंपति के साथ मारपीट करते हुए रुपये छीनने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, बरेली की रजा कॉलोनी नबदिया निवासी हनीफ अपनी पत्नी सबली के साथ शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे कस्बे की एक बैंक से 90 हजार रुपये की ऋण राशि लेकर घर लौट रहे थे। कस्बे से बाहर निकलते ही राधा कृष्ण चौराहा कट के पास पीछे से आए तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। आरोप है कि बाइक गिरने के बाद तीनों युवकों ने हनीफ को पकड़ लिया और उसकी जेब से रुपये निकालने की कोशिश करने लगे। हनीफ ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी सबली ने भी विरोध किया, जिसके बाद उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना में सबली के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि हनीफ को भी चोटें आई हैं। इसी दौरान आसपास मौजूद राहगीरों ने शोर मचाते हुए आरोपियों का विरोध किया। लोगों के ललकारने पर तीनों आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। हनीफ और उसकी पत्नी के विरोध तथा रुपये पत्नी के पास होने के कारण 90 हजार रुपये की रकम लूटने से बच गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने रुपये छीनने की कोशिश की थी, लेकिन पीड़ित और राहगीरों के विरोध के चलते वे रकम नहीं ले जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: डिग्री के साथ कमाई का मौका, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेंगे चार नए एईडीपी केंद्र
उत्तर प्रदेश: NH-328A पर गिरा महुआ का पेड़, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
