Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने RWA के साथ की बैठक, सेक्टर की समस्याओं पर बनी सहमति

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/09/2026 04:26:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/09/2026 04:26:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 15 सितंबर को सेक्टर डेल्टा 1 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से उप महाप्रबंधक श्री विजय रावल जी ने RWA डेल्टा 1 और डेल्टा 2 के साथ अपनी पूरी टीम के साथ डेल्टा 1 के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 15 सितंबर को सेक्टर डेल्टा 1 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से उप महाप्रबंधक श्री विजय रावल जी ने RWA डेल्टा 1 और डेल्टा 2 के साथ अपनी पूरी टीम के साथ डेल्टा 1 के सामुदायिक केंद्र में बैठक की सेक्टर की दोनों RWAs ने डीजीएम साहब को सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया और लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा ।
डीजीएम साहब ने सेक्टर के मेंटेनेंस से संबंधित कार्यो को तुरंत निपटाने के लिए वरिष्ठ प्रबंधक व प्रबंधक को निर्देश दिए और साथ ही RWA दवारा बताए गए नए कार्यो के लिए टेंडर करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आश्वासन दिया । सेक्टर डेल्टा 1 से एडवोकेट श्री दीपक भाटी ,RWA अध्यक्ष श्री प्रमोद भाटी , उपाध्यक्ष श्री पंकज नागर, कोषाध्यक्ष श्री विजय ठाकुर ,सहकोषाध्यक्ष विजय मिश्रा , सचिव श्री पवन खारी 

सेक्टर डेल्टा 2 से RWA अध्यक्ष श्री बॉबी भाटी , महासचिव श्री आलोक नागर, श्री रिंकू भाटी व अन्य मौजूद रहे । बैठक में प्राधिकरण से वरिष्ठ अधिकारी विमल कुमार , 
वरिष्ठ प्रबंधक :- श्री सौरभ भारद्वाज , श्री ज्ञानेंद्र यादव , श्री राजेश गौतम ,प्रबंधक :श्री स्वतंत्र देव वर्मा , श्रीमती संध्या , श्री विपिन राय, श्री गौरव बघेल, श्री कुलदीप शर्मा , हरिन्द्र सिंह व अन्य टेक्निकल स्टाफ उपस्थित रहे ।