Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: नागपुर दौरे पर राज ठाकरे, नीट पेपरफुटी पीड़ित परिवार के मुद्दे पर मनसे एक्शन मोड में

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Pritam Prakash Bhaskare , महाराष्ट्र  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 27/08/2026 01:06:37 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by.: Pritam Prakash Bhaskare ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 27/08/2026 01:06:37 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: नागपुर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष मा. राजसाहेब ठाकरे के नागपुर दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

विस्तार

महाराष्ट्र: नागपुर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष मा. राजसाहेब ठाकरे के नागपुर दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नागपुर पहुंचने पर मनसे पदाधिकारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। मनसे के अनुसार, नीट पेपरफुटी प्रकरण के बाद नागपुर के एक छात्र की मृत्यु के मामले में राजसाहेब ठाकरे ने पूर्व में मृतक छात्र के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की थी और उन्हें सांत्वना दी थी। इस दौरान सरकार की ओर से जख्मी एवं मृतक के परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिए जाने की बात कही गई थी।

मनसे पदाधिकारियों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद अब तक पीड़ित परिवार तक सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं पहुंची है। इसी मुद्दे को लेकर मनसे ने सरकार के खिलाफ एक्शन मोड में आने का संकेत दिया है और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इस अवसर पर नागपुर जिला अध्यक्ष मा. आदित्य दुरुगकर, जिला सचिव मा. दीपक ठाकरे, अनिल पारखी, पूर्व तालुका सचिव प्रीतम कांम्पल्लीवार, तालुका सचिव सोमेश येडे, विठोबा घुरडे और मनोज शुक्ला सहित मनसे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मनसे ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार को दिए गए आश्वासन को पूरा कराने के लिए पार्टी आगे भी सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाएगी।