Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, गरीब बस्तियों में बांटी खिचड़ी-जलेबी

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Prakash Nagnathrao Urf Rajebhau Kedare , महाराष्ट्र  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/08/2026 12:06:53 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by.: Prakash Nagnathrao Urf Rajebhau Kedare ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/08/2026 12:06:53 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: तालुका पाथरी में परशुराम संस्कार सेवा संघ के सभी कार्यकर्ताओं एवं पाथरी शहर के सर्व समाज बंधुओं के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी नेता *लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक* की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

विस्तार

महाराष्ट्र: तालुका पाथरी में परशुराम संस्कार सेवा संघ के सभी कार्यकर्ताओं एवं पाथरी शहर के सर्व समाज बंधुओं के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी नेता *लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक* की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर लोकमान्य तिलक के अमर संदेश *"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा"* का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में परशुराम संस्कार सेवा संघ के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब बस्तियों में *खिचड़ी एवं जलेबी* का वितरण कर समाजसेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में परशुराम संस्कार सेवा संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सर्व समाज के अनेक बंधु उपस्थित रहे। खिचड़ी एवं जलेबी वितरण का कार्य *वैभव मुले, नितीन पाटील, मनोज केदारे, प्रशांत पोखारे, धनंजय केदारे, गोविंद सारंग, बाला मुलावेकर एवं प्रकाश केदारे* के सहयोग से संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य का आयोजन *विठू गुरु वझुरकर* एवं *सुधाकर गोळेगावकर* से विचार-विमर्श करने के उपरांत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पाथरी शहर के सभी समाज बंधुओं ने सक्रिय सहयोग एवं सराहनीय परिश्रम किया।