Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खाद वितरण व्यवस्था पर डीएम का सख्त एक्शन, स्टॉक गड़बड़ी पर नोटिस जारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 03/08/2026 06:06:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 03/08/2026 06:06:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: किसानों को समय पर और निर्धारित सरकारी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को जिले के विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों और साधन सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: किसानों को समय पर और निर्धारित सरकारी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को जिले के विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों और साधन सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक और अभिलेखों में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खलीलाबाद क्षेत्र स्थित मीरगंज साधन सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान यूरिया के स्टॉक में नौ बोरी का अंतर पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, सेमरियावां साधन सहकारी समिति में स्टॉक रजिस्टर अद्यतन न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिला कृषि अधिकारी को संबंधित जिम्मेदार अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से सीधे बातचीत कर उर्वरक की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें सरकारी दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने भी जानकारी दी कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर उर्वरक वितरित किया जा रहा है, जिससे वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनी हुई है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने किसानों से अपील की कि वे आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें और प्रत्येक खरीद पर रसीद अवश्य लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और खाद वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी, एआर को-ऑपरेटिव तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।