-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन भूख हड़ताल की दी चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली कॉलेज में सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न छात्रहितों से जुड़ी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली कॉलेज में सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न छात्रहितों से जुड़ी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा हाल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर धरना देकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए परिसर का माहौल तनावपूर्ण बना रहा।प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रशासन पर छात्रों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। छात्र नेताओं का कहना था कि पूर्व में कई मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में संगठन ने धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। समाजवादी छात्र सभा की प्रमुख मांगों में कॉलेज के खेल मैदान का उपयोग राजनीतिक या सरकारी कार्यक्रमों के लिए नहीं किए जाने, छात्रावास परिसर में स्थापित क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को कॉलेज के प्रमुख स्थान पर स्थापित करने, खेल सुविधाओं में सुधार करने तथा लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग शामिल है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र एकता जिंदाबाद, कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद और इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप बढ़ने से शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से परिसर में अनुशासन और शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। समाजवादी छात्र सभा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेगा। प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक छात्रों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। धरने में समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल सिंह, प्रदेश सचिव संजय मेवाती, शिव प्रताप सिंह, दीपक यादव, अमर यादव, किशन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: पत्नी ने दूसरी शादी का लगाया आरोप, पति ने अफेयर का किया दावा
Mumbai News: डीपफेक और फर्जी विज्ञापनों के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं श्रुति हासन
उत्तर प्रदेश: खाद वितरण व्यवस्था पर डीएम का सख्त एक्शन, स्टॉक गड़बड़ी पर नोटिस जारी
Honey Trap Case: हनी ट्रैप का काला खेल, अंडरवर्ल्ड से ISI तक का नेटवर्क
