Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: गुलाई-बोरखेत सड़क कटिंग से मकान पर खतरा, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/08/2026 01:33:31 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/08/2026 01:33:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: गुलाई से बोरखेत तक निर्माणाधीन सड़क कटिंग कार्य को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट को ज्ञापन सौंपकर निजी भूमि पर बिना अनुमति

विस्तार

उत्तराखंड: गुलाई से बोरखेत तक निर्माणाधीन सड़क कटिंग कार्य को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट को ज्ञापन सौंपकर निजी भूमि पर बिना अनुमति के की जा रही सड़क कटिंग का कार्य तत्काल रोकने और प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गुलाई-बोरखेत क्षेत्र में निजी नाप भूमि पर बिना किसी पूर्व अनुमति के सड़क कटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अवैध निर्माण कार्य के कारण क्षेत्र का एक आवासीय मकान पूरी तरह खतरे की जद में आ गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क कटिंग के कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा प्रभावित परिवार को हुए नुकसान का उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पूरन चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र, ललित मोहन कोठारी, त्रिलोचन, हेम चंद्र, कमल जोशी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।