-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्रावण के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्रसिद्ध बाबा तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा प्रदेश और जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्रसिद्ध बाबा तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा प्रदेश और जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, जलाभिषेक लाइन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, निगरानी, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिवभक्तों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं मृदु व्यवहार किया जाए। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखने, आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा यातायात डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मंदिर परिसर, पंडाल, पोखरा क्षेत्र, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन दल, वालंटियर्स तथा खोया-पाया केंद्र की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शांति, सौहार्द एवं अनुशासन के साथ जलाभिषेक करें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा श्रावण मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: पत्नी ने दूसरी शादी का लगाया आरोप, पति ने अफेयर का किया दावा
उत्तर प्रदेश: कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन भूख हड़ताल की दी चेतावनी
Mumbai News: डीपफेक और फर्जी विज्ञापनों के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं श्रुति हासन
उत्तर प्रदेश: खाद वितरण व्यवस्था पर डीएम का सख्त एक्शन, स्टॉक गड़बड़ी पर नोटिस जारी
Honey Trap Case: हनी ट्रैप का काला खेल, अंडरवर्ल्ड से ISI तक का नेटवर्क
